{"_id":"624480acd7a9696bf2583e74","slug":"now-two-wheelers-will-stand-on-every-foot-haridwar-news-drn407752777","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरकी पैड़ी पर नियम से खड़ी होंगी बाइक व स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरकी पैड़ी पर नियम से खड़ी होंगी बाइक व स्कूटी
विज्ञापन
हरकी पैड़ी के पास बिना पार्किंग के सड़क पर खड़े वाहन ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरकी पैड़ी के बाहर नियमों का उल्लंघन कर खड़ी होने वाले दोपहिया वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। हरकी पैड़ी के बाहर बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। यहां पर अब दो लाइनों में ही वाहन खड़े किए जाएंगे। यदि कोई भी वाहन लाइन से बाहर खड़ा मिला तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
चारधाम यात्रा और वीकेंड पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। हरकी पैड़ी के बाहर स्थित जूता स्टाल से लेकर हनुमान मंदिर के पास स्थित वॉच टॉवर तक स्थानीय लोगों के साथ ही पुरोहितों, पंडों, गंगा सभा के पदाधिकारियों व यात्रियों के दोपहिया वाहन खड़े होते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने पर कई बार तो लोग अपने वाहनों को आड़े तिरछे करके ही खड़े कर चल देते हैं। ऐसे में यहां पर जाम लगने के साथ ही जगह भी कम पड़ जाती है। इसको लेकर अब नगर कोतवाली पुलिस ने वाहनों के खड़ा होने के लिए नई योजना तैयार की है। इस योजना के तहत अब दो लाइनों में ही बाइक व स्कूटी को खड़ा किया जाएगा। जिसके लिए मार्किंग कराई जाएगी। यात्री, पुरोहित, पंड़े व गंगा सभा के पदाधिकारी इन लाइनों के अंदर ही अपने वाहन खड़े करेंगे। यदि किसी का वाहन भी लाइन से बाहर मिलेगा तो तुरंत ही उसका चालान कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वाहन को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
हरकी पैड़ी के आसपास यातायात व्यवस्था व वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। जूता स्टाल के पास मार्किंग कराई जा रही है। दो लाइनों में ही वाहन खड़े होंगे।
विज्ञापन
- राकेंद्र कठैत, नगर कोतवाल