{"_id":"62b32e7360071015d66997fc","slug":"now-post-office-customers-will-buy-with-debit-card-haridwar-news-drn415271957","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर के खाताधारकों को मिली डेबिट कार्ड सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर के खाताधारकों को मिली डेबिट कार्ड सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल दुनिया में अब बैंकों की तरह डाक विभाग भी यूपीआई प्लेटफार्म पर आने की तैयारी कर रहा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) खाताधारकों को डिजिटल दुनिया में और करीब लाने के लिए डिजिटल वर्चुअल डेबिट कार्ड उपलब्ध होगा। ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी से लेकर किसी भी बैंक से अन्य यूपीआई सिस्टम की तरह ही इस कार्ड से लेन-देन कर सकेंगे। इसके लिए डाक-पे एप बनाया गया है।
डाक विभाग पूरी तरह डिजिटल बैंकिंग की तरफ कदम बढ़ा रहा है। वह इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को डिजिटल डेबिट कार्ड दे रहा है। कुछ ग्राहक कार्ड लेकर उपयोग भी करने लगे हैं। इस कार्ड से कोई भी उपभोक्ता किसी सामान की खरीदारी कर आसानी से भुगतान कर सकता है। अभी तक यह व्यवस्था कई छोटे बैंकों में उपलब्ध नहीं है। इसे बढ़ाने के लिए डाक विभाग के कर्मचारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। डाक विभाग के बैंकिंग क्षेत्र इंडिया पोस्ट पेमेंट्स के तहत हरिद्वार जिले में करीब एक लाख लोगों के खाते खोले जा चुके हैं। इसमें तीन हजार ग्राहक डिजिटल डेबिट कार्ड लेकर उसका प्रयोग भी कर रहे हैं। इसमें अन्य बैंकों की तरह क्रेडिट कार्ड नंबर जारी हुआ है। इससे कहीं पर भुगतान और खरीदारी आसानी से की जा सकती है। रेलवे टिकट के भुगतान के लिए भी डेबिट कार्ड का नंबर डालकर भुगतान करने के साथ ही टिकट भी बुक कराया जा सकता है। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा किसी अन्य बैंकों में अभी उपलब्ध नहीं है। इसके लिए गांवों में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डाक विभाग की तरफ से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डिजिटल डेबिट कार्ड दिया जा रहा है। विभाग की तरफ से डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए यह सुविधा दी जा रही है, जिससे कोई भी उपभोक्ता खरीदारी कर सकता है। इसके लिए गांवों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किसी भी बैंक में इस तरह की सुविधा अभी नहीं है।
विज्ञापन
-उम्मेद सिंह रावत, सिटी पोस्ट मास्टर हरिद्वार।