फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Notice of violation of code of conduct to cabinet minister

कैबिनेट मंत्री को आचार संहिता व कोविड उल्लंघन पर नोटिस

Tue, 18 Jan 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Notice of violation of code of conduct to cabinet minister
कोविड गाइडलाइन और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को नोटिस जारी किया गया है। उनसे 48 घंटे में जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से भले ही विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी नहीं की गई हो, पर संभावित उम्मीदवारों की ओर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इनमें से हरिद्वार ग्रामीण सीट से वर्तमान विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मतदाताओं को अपने पक्ष में कार्य करने के लिए लगे हुए हैं। पर उन पर आचार संहिता और कोरोना संक्रमण के लिए जारी की गई कोविड लाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी पूरण सिंह राणा ने कैबिनेट मंत्री से 48 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। नोटिस में कहा गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पता चला है कि 17 जनवरी को मानकों से अधिक लोगों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं। इस दौरान उनके और उनके सहयोगियों की ओर से मास्क का भी प्रयाग नहीं किया जा रहा है। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। बताया गया है कि फिलहाल बैठकों पर रोक लगी हुई है। बावजूद इसके वह बैठक करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed