फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Not check on the officers on notice

जांच नहीं करने वाले अफसरों को नोटिस

Thu, 20 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 20 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्जीवाड़े में फंसे शिक्षकों को विभाग के भीतर से ही बचाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। दागी शिक्षकों के रसूख और प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्लॉक के उप शिक्षा अधिकारी उनके खिलाफ जांच करने को तैयार नहीं हैं। डीईओ के लिखित निर्देश के बावजूद जांच शुरू न करने वाले बहादराबाद, लक्सर और खानपुर के उप शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें स्पष्टीकरण सहित तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट न देने पर शासन में कार्रवाई की संस्तुति भेजने की चेतावनी भी दी गई है।

जनपद में प्राइमरी शिक्षकों का फर्जीवाड़ा पकड़ में आने से शिक्षक जगत और शासन तक में हड़कंप है। फर्जीवाड़े की परतें जैसे जैसे खुल रही हैं, वैसे वैसे शिक्षकों के साथ साथ विभाग की कारगुजारी भी सामने आ रही हैं। फर्जी सत्यापन और फर्जी हलफनामे में विभागीय मिलीभगत उजागर होने के बाद अब इतने संवेदनशील प्रकरण में उप शिक्षा अधिकारियों की सुस्ती तमाम सवाल खड़े करती है। दरअसल नोटिस के बावजूद अपने दस्तावेज जमा न कराने वाले बहादराबाद, लक्सर व खानपुर ब्लॉक के आठ शिक्षकों को निलंबित करते हुए उनके उप शिक्षा अधिकारियों को जांच सौंपी गई थी। मगर जांच का समय पूरा हो जाने के बावजूद उप शिक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन


जिससे यह माना जा रहा है कि फर्जीवाड़े में शिक्षकों को कार्रवाई से बचाने के लिए इस संवेदनशील प्रकरण को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीईओ बेसिक रामेंद्र कुशवाहा की ओर से तीनों उप शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए नोटिस में इसका उल्लेख किया गया है। तीनों उप शिक्षा अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट शासन में भेजने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन शिक्षकों से लेने हैं प्रमाणपत्र
दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर निलंबित किए गए शिक्षकों से उनके प्रमाणपत्र लाने के निर्देश उप शिक्षा अधिकारियों को दिए गए थे। इनमें लक्सर ब्लॉक में बादशाहपुर में तैनात कुमकुम भटनागर, रायसी के आदेश चंद्र, अकबरपुर ऊद के राहुल और सीमली के सुभाष कुमार की जांच उप शिक्षा अधिकारी लक्सर और बहादराबाद में गुर्जर बस्ती में तैनात जगराम सिंह, मीठीबेरी के विपिन प्रकाश शर्मा, हजारा ग्रंट के नागेंद्र सिंह और खानपुर में तैनात अशोक कुमार की जांच रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed