फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nodal officers given responsibility for cleanliness campaign

Haridwar News: स्वच्छता अभियान के लिए नोडल अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Fri, 23 Jan 2026 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers given responsibility for cleanliness campaign
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अब गांवों में रहेगा जोर
विज्ञापन

- जिले के छह ब्लॉकों में कुल 318 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए छह नोडल और छह अनुश्रवण नामित किए गए
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। जिलाधिकारी के निर्देशन में चल रहे वृहद स्वच्छता अभियान को अब गांव में शुरू करने की तैयारी है। शहर में रोस्टर के तहत विभाग अभियान चलाते रहेंगे। वहीं, गांवों में वृहद सफाई के लिए नोडल और अनुश्रवण अधिकारियों को नामित किया गया है। जिले के कुल छह ब्लॉकों के 318 ग्राम पंचायतों के लिए छह नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। वहीं उनके सहयोग के लिए छह अनुश्रवण अधिकारी भी नामित किए गए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री जी का सपना हरिद्वार स्वच्छ हो अपना नारों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महा सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। इसमें जन सहभागिता के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। अभियान का विस्तृत पर्यवेक्षण मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र करेंगे। इसमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को जनसहभागिता से विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। विकासखंड और ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायतों की सूची भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

--------------------
ब्लॉकवार ग्राम पंचायतों में पर्यवेक्षण करेंगे अधिकारी
बहादराबाद ब्लॉक की 80 और भगवानपुर ब्लॉक की 54 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी नामित हैं। दोनों ब्लॉकों में जल प्रबंधन एवं स्वच्छता समिति की नियमित बैठकें होंगी तथा स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को ग्राम पंचायतवार एम्बेसडर बनाया जाएगा। खानपुर की 25 ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन सफाई होगी। लक्सर की 51 ग्राम पंचायतों में कूड़ा संक्रमित क्षेत्रों की पहचान कर निस्तारण और सड़कों की सफाई की जाएगी। नारसन की 63 तथा रुड़की की 45 ग्राम पंचायतों में कूड़ा डंपिंग जोन व्यवस्थित कर जैविक-अजैविक कूड़े का पृथकीकरण कर एमआरएफ सेंटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जैविक कूड़े से खाद अजैविक को प्रोसेसिंग सेंटर में भेजा जाएगा
कंट्रोल रूम के नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में वृहद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जैविक कूड़े से खाद बनाने की प्रोसेसिंग की जाएगी। इसके साथ ही समय-समय पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में रसोई व स्नानघर से निकलने वाले धूसर जल की व्यवस्थित निकासी, नालियों व नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। जल निकासी के लिए नाली-नालों के अंतिम प्वाइंट पर ग्रेवॉटर ट्रीटमेंट चैम्बर लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत बेलड़ा मॉडल के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जा रही है। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, छात्र-छात्राओं व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के निर्देश जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed