फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No restriction for Somvati and Mauni Amavasya bath devotees will be able to take a dip at all Ganges Ghats including Harki Paidi

हरिद्वार : सोमवती अमावस्या आज, स्नान की कोई पाबंदी नहीं, हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर श्रद्धालु लगा सकेंगे डुबकी

Mon, 31 Jan 2022 02:57 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार 
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार  Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 02:57 AM IST
सार

सोमवती अमावस्या पर स्नान करने के लिए वाले श्रद्धालुओं से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील गंगा घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी करेंगे। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
No restriction for Somvati and Mauni Amavasya bath devotees will be able to take a dip at all Ganges Ghats including Harki Paidi
हरकी पैड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को सोमवती अमावस्या और कल एक फरवरी को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व है। इस बार जिला और पुलिस प्रशासन ने हरकी पैड़ी समेत किसी भी गंगा घाट पर स्नान के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई है। हालांकि सोमवती अमावस्या उदया में नहीं आ रही है। ऐेसे में स्नान को लेकर दोपहर बाद ही श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने की संभावना है। बॉर्डर पर नियमित चेकिंग चलती रहेगी। बॉर्डर पर दोनों डोज का सर्टिफिकेट दिखाने या 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश करने दिया जाएगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि मकर संक्रांति पर्व पर हरकी पैड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों को सील कर दिया गया था। स्थानीय लोगों को कुछ ही घाटों पर डुबकी लगाने की छूट दी गई थी। इस बार जिला और पुलिस प्रशासन ने ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई है। सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। अमावस्या ढाई बजे के बाद शुरू होगी। ऐसे में सुबह के समय भीड़ कम होने रहने की उम्मीद है। वहीं मौनी अमावस्या के अवसर पर भी एक फरवरी को स्नान होगा। जिसके चलते दोनों दिन श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। वाहनों की पार्किंग पंत दीप पार्किंग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग व गड्ढा पार्किंग में होगी। इस बार बॉर्डर पर कोई सख्ती भी नहीं बरती गई है। वहीं हरकी पैड़ी क्षेत्र में भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी करेंगे मास्क लगाने की अपील
सोमवती अमावस्या पर स्नान करने के लिए वाले श्रद्धालुओं से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील गंगा घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी करेंगे। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या के स्नान को लेकर बॉर्डर पर नियमित चेकिंग होगी। डबल डोज का सर्टिफिकेट दिखाने या आरपीटीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जिले में एंट्री दी जाएगी। - डॉ. योगेंद्र कुमार रावत, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed