फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No one answered the sari distributed cookers

किसी ने बांटी साड़ी तो किसी ने कुकर

Tue, 14 Feb 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 14 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महीने भर से मतदाताओं का ख्याल रख रहे प्रत्याशियों की कृपा मतदान के ऐन वक्त पर गृहणियों पर जमकर बरसी। किसी ने साड़ी बांटकर तो किसी ने प्रेशर कुकर देकर वोट देने की कसम खिलाई। समर्थकों की टीमें आधी रात तक वोटरों के दर्शन कर उनकी सेवा करने में जुटी रही। देखने वाली बात यह है कि प्रत्याशी चुनावी कुकर में कितने वोट पकाने में कामयाब हो पाते हैं।       

प्रत्याशियों ने नामांकन से पहले ही मतदाताओं को रिझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। नामांकन के बाद जैसे-जैसे प्रचार जोर पकड़ता गया, वैसे-वैसे शराब की खपत बढ़ती गई। पुलिस ने जितने बड़े पैमाने पर चुनाव में अवैध शराब पकड़ी, इससे साफ पता चलता है कि इस बार भी चुनाव में शराब की नदियां बहाई गई हैं। बहरहाल अभी तक प्रत्याशी पुरुष मतदाताओं की लामबंदी में ही जुटे रहे। मतदान से दो दिन पहले प्रत्याशियों को गृहणियों की याद आई। गृहणियों को भावनात्मक रूप से अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने तोहफे के तौर पर उनकी जरूरत वाली चीजों को चुना।
विज्ञापन


कई प्रत्याशियों ने नगद नजराने के  साथ साड़ियां बांटी तो किसी ने प्रेशर कुकर घरों में पहुंचाए। जीत का गणित फिट करने के लिए अपने वोट सहेजने के साथ-साथ प्रत्याशियों का फोकस प्रतिद्वंदी के वोट बैंक में सेंधमारी पर भी बराबर रहा। खासकर विरोधियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में तोहफे बांटे गए। समर्थकों ने दिनभर घूम घूमकर घरों में दस्तक दी। नगदी, शराब व तोहफे बांटने का सिलसिला आधी रात के बाद तक चला। कुल मिलाकर मतदान से एक दिन पहले मतदाताओं को लुभाने में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed