फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No documents were missing from the Municipal Corporation

..तो नगर निगम से कोई दस्तावेज नहीं हुए गायब

Mon, 18 Apr 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
No documents were missing from the Municipal Corporation
नगर निगम कार्यालयों के रविवार को ताले टूटने की वारदात के बाद हर तरफ फाइलों के गायब होने की चर्चाएं हैं लेकिन निगम अधिकारियों का दावा कि है कि कोई भी फाइल गायब नहीं हुई है। निगम के सभी अनुभागों से रिपोर्ट ली गई है। किसी भी कार्यालय की कोई फाइल गायब नहीं है। हैरत की बात है कि पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि सफाई कर्मचारी संगठन ने मामले की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

नगर निगम में रविवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया था। नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, टैक्स और लेखा अनुभाग समेत पांच कार्यालयों के ताले चटकाकर अलमारियों के ताले तोड़कर दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई। सीसीटीवी में चोर नगर आयुक्त के कार्यालय में अंदर कंप्यूटर और एलसीडी के साथ ही एसी को खोलने का प्रयास करता दिख रहा है। एसी न खुलने के बाद एलसीडी लेकर निकल जाता है। दूसरे कार्यालयों में केवल दस्तावेजों को खंगाला गया जबकि अन्य सामान ज्यो का त्यो रखा था।
विज्ञापन

नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है कि सभी अनुभागों से रिपोर्ट ली गई है। कोई दस्तावेज, फाइल गायब नहीं हुई है। सिर्फ एलईडी चोरी हुई है। मामले में उस रात ड्यूटी पर तैनात चौकीदार सुनीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। निगम की सुरक्षा के लिए पीआरडी के दो जवान और एक नए चौकीदार की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस को तहरीर दे दी गई थी। अब आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों ने की वारदात
कार्यालयों में अंदर घुसने वाला एक ही व्यक्ति सीसीटीवी में दिख रहा है। अंदर आने के बाद वह फिर बाहर निकलता है। जिससे साबित हो रहा है कि बाहर उसका कोई साथी निगरानी में खड़ा था।
निगम के ताले टूटने की हो एसआईटी जांच
नगर निगम में पूर्व में गायब हुई फाइलें और वर्तमान में फिर से चोरों के दस्तावेज खंगालने के मामले में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने एसआईटी जांच की मांग उठाई है।

प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर और महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि पूर्व में आचार्य बालकृष्ण के जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज की फाइल, कंप्यूटर गायब, ऊषा ब्रेको, आवास और संपत्ति से जुड़ी फाइलें गायब हुई थीं। आज तक भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके पीछे जरूर किसी का हाथ है। एसआईटी से इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed