{"_id":"611eadbe8ebc3e79f9535d1b","slug":"no-assurance-issue-mandate-haridwar-news-drn387927274","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन नहीं, शासनदेश जारी करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन नहीं, शासनदेश जारी करो
विज्ञापन
महिला अस्पताल में धरना देती आशा कार्यकत्री ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के संबंध में शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर महिला चिकित्सालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
आशा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन (एकता यूनियन) के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनकी मांगों को लेकर केवल आश्वासन दिया जा रहा है, अब आश्वासन से काम चलने वाला नहीं है।
आशा वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित कर 21 हजार रुपये वेतन, पोलियो की ड्यूटी करने पर प्रतिदिन का 400 रुपये, गर्मी और सर्दी की अलग-अलग यूनिफार्म, कोरोना सर्वे समेत अन्य ड्यूटी करने का भुगतान जल्द हो, अस्पतालों में आशाओं को बैठने के लिए अलग से स्थान, सभी बैठक सीएमओ दफ्तर में करने और आनेजाने का यात्रा भत्ता दिया जाए। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष राजेश्वरी चौहान, सुरेंद्रा शर्मा, सविता सौदाई, सुधा, सुदेश, लक्ष्मी, बिरलेश, आशा, मालती आदि मौजूद रही।