फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   nnocent of raping five years

पांच साल की मासूम से रेप

Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 10 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 16 साल के किशोर ने पांच साल की मासूम को अपनी हवश का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

मूल रुप से यूपी के बदायूं का परिवार सिडकुल क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहता है। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी एक औद्योगिक इकाई में नौकरी करते हैं। रोजाना की तरह महिला शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर चली गई। पति दोपहर करीब तीन बजे गया। इस बीच पांच साल की मासूम बेटी घर पर अकेली ही थी।  शाम को सात बजे लौटी महिला ने जब देखा कि उसकी पांच साल की बेटी को बार बार चक्कर आ रहे हैं। वह उठने के साथ ही गिर पड़ती है। महिला ने जब बेटी की पैंट देखी तो उस पर खून लगा था। इतना ही नहीं प्राईवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था।
विज्ञापन


पूछने पर बेटी ने पूरी आपबीती बताई। फिर दंपति सीधे बेटी को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मासूम को इलाज के लिए महिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि मासूम के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। वह 16 साल का है और पढ़ाई लिखाई छोड़ चुका है। आरोपी मूल रुप से बिजनौर का रहने वाला है। उसके माता-पिता भी औद्योगिक इकाई में कार्यरत हैं। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed