{"_id":"57a62d864f1c1bc3762bbd37","slug":"ngt-rallied-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के खिलाफ हुए लामबंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के खिलाफ हुए लामबंद
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का गुस्सा फूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शहर के व्यापारी, होटल मालिक और धर्मशाला प्रबंधक एनजीटी के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। एनजीटी का हवाला देकर प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई को उत्पीड़नात्मक बताते हुए विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठनों के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। डीएम के मौजूद न होने पर तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया।
विज्ञापन
शनिवार को हरिद्वार संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी, होटल मालिक और धर्मशाला प्रबंधक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने प्रशासन और एनजीटी के खिलाफ नारेबाजी और धरने पर बैठ गए। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता और धर्मशाला सुरक्षा समिति के महामंत्री विकास तिवारी के संचालन में चले धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जो काम प्रशासन को खुद करना चाहिए, उसकी उम्मीद होटल व धर्मशाला प्रबंधकों से करते हुए प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है। निर्मोही अखाड़े के महंत रघुवीर दास ने कहा कि तीर्थों पर आने वाले यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने वालों का संरक्षण किया जाना चाहिए, न की उत्पीड़न। गंगा सभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी ने कहा कि वास्तव में होटल धर्मशाला और आश्रम नहीं बल्कि प्रशासनिक लापरवाही से गंगा मैली हो रही है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि और सुरेश गुलाटी ने कहा कि हरिद्वार के होटल, धर्मशाला और आश्रम संचालकों के हितों को लेकर सभी लोग एकजुट हैं। धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ और क्षेत्रीय अध्यक्ष महंत श्यामपुरी ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर उत्पीड़न कर रहा है। इससे हरिद्वार की विश्वव्यापी छवि प्रभावित होगी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और विनोद शर्मा ने कहा कि होटलों पर कार्रवाई से पहले गंगा में गिर रहे नालों को बंद करना चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव कैलाश केसवानी, होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि रविश भटीजा, इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री विनीत धीमान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैयर, शिव कुमार कश्यप, महामंत्री अनिरुद्ध भाटी, जगदीश लाल पाहवा, होटल एसोसिएशन के सरंक्षक आशुतोष शर्मा, महंत हर्षवर्धन, विनोद मिश्रा, संदीप शर्मा, पार्षद रवि धींगड़ा, प्रवीण कुमार, भूषण ननकानी, कमल बृजवासी, विहिप जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, विजय शर्मा, श्रवण गिरी, गिरेन्द्र भारती, विक्रांत शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
--------------
तालाबंदी के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
हरिद्वार। होटलों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व जल संस्थान की ओर से की जा रही है तालाबंदी व कनेक्शन काटने की कार्रवाई के विरोध में महानगर व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पर कार्रवाई करने से पहले गंगा में गिरने वाले नालों और प्लास्टिक के बड़े बड़े कारखानों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर विक्की तनेजा, विनय श्रोत्रिय, पंकज शर्मा, ओमप्रकाश विरमानी, राजेश सुखीजा, अनुपम त्यागी, मनीष जैन, कपिल कुमार, सुभाष, गणेश शर्मा और सुमित घोष आदि ने विचार रखे।
-----------
नहीं हो सके एकजुट
शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय और नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर अलग अलग गुटों के धरने प्रदर्शन के दौरान भी व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगे। मगर प्रतिष्ठानों के बंद होने की नौबत भी शहर के व्यापारियों को एकजुट नहीं कर पाई। व्यापारियों के अलग अलग गुटों ने अलग अलग धरने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
--------------
प्रशासन का कोई सरोकार नहीं
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या अन्य विभागों की ओर से की जा रही कार्रवाई का प्रशासन से कोई लेना देना नहीं है। प्रशासन केवल संबंधित को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। जिन लोगों को इस कार्रवाई से आपत्ति है, उन्हें विधि सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए।
हरबंश सिंह चुघ, जिलाधिकारी हरिद्वार