फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Newlyweds jumped into Ganganahar and committed suicide

नवविवाहिता ने गंगनहर में कूदकर की खुदकुशी

Fri, 12 May 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 12 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
एक नवविवाहिता के गंगनहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद जिला अस्पताल कैंपस में मायके और ससुराल पक्ष भिड़ गए। सरेराह उनके बीच थप्पड़ मुक्के चले। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे एक महिला ने सिंहद्वार पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को बचाना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने ज्वालापुर पुल के समीप जटवाडा के पास महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की पड़ताल में मृतका की पहचान रिचा (27) पत्नी रितेश निवासी सेक्टर एक भेल के रूप में हुई। उनका विवाह पिछले वर्ष दिसंबर में ही सैन्यकर्मी रितेश से हुआ था। पति आजकल जम्मू कश्मीर में तैनात है।
विज्ञापन


इधर, जिला अस्पताल कैंपस में उस समय अफरातफरी मच गई, जब मायके पक्ष ने रिश्ता कराने वाली पति की एक महिला रिश्तेदार की पिटाई कर दी। फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। हंगामा होने पर पुलिस भी सूचना मिलने पर दौड़कर पहुंच गई। पुलिस ने मायके ससुराल पक्ष को अलग- थलग किया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने कोई लिखित में शिकायत नहीं की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदकुशी का सवाल जस का तस      
नवविवाहिता ने आखिरी खुदकुशी क्यों कर ली। ये सवाल जस का तस है। हालांकि पुलिस का मानना है कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी की वजह गृह कलह होना सामने आ रहा है। हालांकि फिर भी जांच की जा रही है। बड़ी बात ये भी कि शादी को महज चार माह ही हुए थे और विवाहिता ने मौत का रास्ता चुन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed