{"_id":"625ed2b36a5d23001d15ae25","slug":"newborn-dies-in-private-hospital-uproar-haridwar-news-drn4094620182","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में नवजात की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में नवजात की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के बमुश्किल लोगों को समझाया।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मध्य हरिद्वार स्थित एक अस्पताल में दो दिन पहले खड़खड़ी की एक गर्भवती महिला को भर्ती किया गया था। आरोप है कि सोमवार की सुबह प्रसव होने पर परिजनों को नवजात नहीं दिया गया। बच्चे की हालत नाजुक होने की बात भी देर रात में बताई। आनन-फानन में नवजात को हायर सेंटर ले जाने की बात कहते हुए परिजन को सौंप दिया। जिसके बाद एंबुलेंस के कुछ दूरी पर पहुंचने पर मासूम की मौत होने की बात सामने आई। परिजन तुरंत शव लेकर अस्पताल पहुंचे और हंगामा काटा। अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसको लेकर अस्पताल प्रबंधन से नोकझोंक भी हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह गुस्से में मानने को तैयार नहीं थे। किसी तरह पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। ज्वालापुर कोतवाल प्रभारी महेश जोशी का कहना है कि शिकायत मिलने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।