फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   New variant: Department alert, people careless

ओमिक्रॉन का खौफ, फिर भी घूम रहे बिना डोज

Fri, 03 Dec 2021 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
New variant: Department alert, people careless
कोरोना की पहली और दूसरी लहर का कहर देखने के बाद भी लोग टीकाकरण को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। अब जबकि देश में भी कोरोना का तीसरा वैरिएंट ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है। इसके बाद भी लोगों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। कोविड मानकों का उल्लंघन करने के साथ टीकाकरण कराने को गंभीर नहीं।
विज्ञापन

पहले तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही थी। तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया गया। प्रदेश सरकार ने दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलाए गए। शत प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली ग्राम पंचायतों को इनाम देने की घोषणा तक की गई। इसके बाद भी निर्धारित किए गए 15 लाख 70 हजार टीकाकरण के लिए लक्ष्य में से करीब 14 लाख 75 हजार लोगों को कोरोना का पहला टीका लग पाया। जनपद में नौ लाख साढ़े सात हजार लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। बाकी पांच लाख से ज्यादा लोगों ने दूसरा टीका नहीं लगवाया।
विज्ञापन

फोन करके भी नहीं आ रहे लोग
स्वास्थ्य विभाग से मिले एक आंकड़े के अनुसार अभी तक लगभग तीन लाख लोग ऐसे हैं, जो तीस नवंबर तक कोविड का दूसरा टीका लगवाने का समय होने के बाद भी बिना टीकाकरण कराए घूम रहे हैं। विभाग का कहना है कि इन लोगों को फोन करके बताया जा रहा है। इसके बाद भी वह टीका लगवाने के लिए नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कहना है कि यदि दूसरा टीका नहीं लगवाया है तो पहली खुराक कोरोना संक्रमण को रोकने में काम नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक दस हजार के आसपास ही टीकाकरण हो रहा था। अब टीकाकरण में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 15-15 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया।
- डॉ. कोमल सिंह, नोडल अधिकारी, टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed