फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   New flight made women aware

नई उड़ान ने चलाया मासिक धर्म स्वच्छता अभियान

Sun, 06 Mar 2022 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
New flight made women aware
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को जानकारी देतीं नई उड़ान फाउंडेशन की पदाधिकारी। - फोटो : HARIDWAR
मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए नई उड़ान फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर तीन दिवसीय अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

फाउंडेशन की पदाधिकारियों ने लालजीवाला बस्ती में पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि मासिक धर्म प्रकृति से जुड़ी प्रक्रिया है। जिससे हर महिला हर महीने गुजरती है। महिलाओं और लड़कियों में उन खास दिनों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता करने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मासिक धर्म के दौरान कई तरह के शारीरिक, हार्मोनल बदलावों से भी गुजरना पड़ता है। कमर, पैरों और पेट में दर्द, उल्टी होना, सिर दर्द, चक्कर आदि जैसी दिक्कतें आती हैं। इस अवधि में महिलाओं को अपने हाइजीन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि लापरवाही कई सारी बीमारियों को जन्म दे सकती है।

अध्यक्ष विनीता गौनियाल ने कहा कि मासिक धर्म को आराम से मैनेज करने के लिए जागरूकता, ज्ञान और स्किल को बढ़ाने और सामान तथा सुविधाओं तक उनकी पहुंच में सुधार करने वाले कार्यक्रमों का को आयोजित किया जाए। इस दौरान प्रियंका पांडे, गीता गौनियाल, इशिता अरोरा, प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed