फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nests will be set up for sparrow protection: Ravindrapuri

गौरेया संरक्षण को लगवाए जाएंगे घौंसले:रविंद्रपुरी

Sat, 19 Mar 2022 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nests will be set up for sparrow protection: Ravindrapuri
विश्व गौरेया दिवस के उपलक्ष में छात्र अक्षत त्रिवेदी को सम्मानित करते अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् - फोटो : HARIDWAR
विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य में गौरैया संरक्षण के लिए अलख जगा रहे एसएमजेएन पीजी कॉलेज के छात्र अक्षत त्रिवेदी ने महाविद्यालय परिसर में जगह-जगह घौंसले लगाए। इस दौरान कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी गौरैया बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी, कॉलेज के प्राचार्य और हिमालय क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार बत्रा, डॉ. विजय शर्मा पर्यावरणविद् और विनीत सक्सेना ने अक्षत त्रिवेदी को इस सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्र अक्षत त्रिवेदी ने गौरैया संरक्षण के लिए पिछले एक वर्ष से घौंसले बना कर विभिन्न स्थानों पर लगा कर गौरैया संरक्षण में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि गौरैया विलुप्त प्राय सी हो गईं है। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि गौरैया एक छोटा पक्षी नहीं, यह साहित्य, कला व संस्कार में रची बसी है। इसकी संख्या कम होना पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक है। गौरैया को बचाने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed