फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nephews beat up aunt and her sons, case filed

Haridwar News: भतीजों ने चाची और उसके बेटों से की मारपीट, मुकदमा

Tue, 04 Feb 2025 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nephews beat up aunt and her sons, case filed
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते भतीजों ने अपनी चाची से मारपीट कर दी गई। बीच-बचाव कराने पहुंचे उसके दो बेटों की भी पिटाई की। गाली-गलौज करते हुए हत्या कर देने की धमकी दी। पुलिस ने पति की तहरीर पर दो सगे भाईयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अफराइल पुत्र यासीन निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी ने शिकायत देकर बताया कि 31 जनवरी की दोपहर उसकी पत्नी समीना गांव में ही अपनी सास से मिलने जेठ अमरेज के घर गई थी। वहां जेठ अमरेज के पुत्र प्रवेज व दानिश मिले। दोनों उससे व उसकी पत्नी से रंजिश रखते हैं। दोनों ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। वहां से जान बचाकर भागी। तब दोनों पीछे-पीछे आए और रास्ते में पकड़कर फिर मारपीट कर दी। झंडा चौक पर उसके पुत्र समीर व सुहेल आए तो उनसे भी प्रवेश, दानिश ने मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed