{"_id":"616f0c957fbe844eeb68029b","slug":"ndrf-visits-flood-prone-areas-haridwar-news-drn393829017","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के खतरे के निशान से ऊपर जाने की बाद जायजा लेते एसडीएम ।
- फोटो : HARIDWAR
Link Copied
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते हरिद्वार में एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स) ने मंगलवार को हरिद्वार के बाढ़ संभावित क्षेत्रों लक्सर के भिक्कमपुर व बैरागी कैंप क्षेत्र में बोट से गश्त कर गतिविधियों का जायजा लिया। इसके साथ ही पैदल भी टीम ने गश्त की।
विज्ञापन
गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के इंस्पेक्टर राजकिशोर के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम हरिद्वार पहुंची है। टीम को पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर हरिद्वार में तैनात किया गया है। मंगलवार की सुबह गंगा का जलस्तर बढ़ गया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम अपने साजो सामान के साथ गंगा में उतरी और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। इंस्पेक्टर राजकिशोर ने बताया कि बैरागी क्षेत्र से लेकर भिक्कमपुर तक गंगा के किनारों पर स्थित बस्तियों के बारे में जानकारी की गई। उन्होंने बताया कि गंगा के किनारे से बस्ती और जलस्तर बढ़ने पर कितने देर में उस क्षेत्र को खाली कराना होगा। इसके बारे में पूरी जांच की गई। उन्होंने बताया कि अगले आदेशों तक टीम लगातार हरिद्वार में रहेगी और किसी भी घटना पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।