{"_id":"61d858f758155e2d156555c0","slug":"naresh-and-prashant-will-be-in-the-electoral-fray-from-aap-haridwar-news-drn401029527","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश और प्रशांत के मैदान में आने से रोचक होगा मुकाबला .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश और प्रशांत के मैदान में आने से रोचक होगा मुकाबला .
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। 24 प्रत्याशियों की सूची में हरिद्वार जिले की पांच सीटों पर उम्मीदार घोषित किए हैं। इनमें हरिद्वार ग्रामीण ने नरेश शर्मा और रानीपुर से प्रशांत राय को मैदान में उतारा है। दोनों ही प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनाव रोचक होगा।
आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव मैदान में है। आप ने पूरी ताकत झोंकी है। मुफ्त गारंटी योजनाओं के बूते वोटरों को लुभाने की कोशिश की जा रही है। हरिद्वार की नगर, ग्रामीण और रानीपुर में आप के कार्यकर्ता काफी सक्रिय हैं। जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते आ रहे हैं।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नरेश शर्मा बीते दो दशक से सक्रिय राजनीति में हैं। 2000 से भाजपा युवा मोर्चा से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले नरेश शर्मा भाजपा में कई पदों पर रहे। नरेश शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक के नजदीकी रिश्तेदार भी हैं। पार्टी में खुद की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नरेश शर्मा ने भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। रानीपुर से प्रशांत राय भी पार्टी में सक्रिय हैं और क्षेत्र के जनता के बीच उनकी गहरी पैठ है। इसी तरह मंगलौर से नवनीत राठी, पिरान कलियर से शादाब आलम और भगवानपुर से प्रेम सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।