फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   narendra giri

महाकुंभ से पहले सभी कार्य होने चाहिए पूरे: श्रीमहंत नरेंद्र गिरि

Wed, 10 Jul 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
narendra giri
भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यामित्रानंद गिरी की षोडशी समारोह में मंच पर शामिल श्रीमहं - फोटो : HARIDWAR
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज के साथ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मेेेलाधिकारी दीपक रावत ने महाकुंभ में होने वाले कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने सुझाव दिया कि सभी काम समय पर पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में पहुंचने वाले यात्री श्रद्धालुओं को धर्मनगरी की भव्यता और अलौकिकता दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज के बुधवार को हरिद्वार पहुंचने पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने फूलमालाएं पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत, एसएसपी जनमेजय खंडूड़ी ने श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से भेंटवार्ता कर महाकुंभ मेले पर चर्चा की। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र का विस्तार किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि श्यामपुर, लक्सर व ऋषिकेश तक कुंभ मेले का विस्तार कार्ययोजनाएं बनाकर किया जाना चाहिए। बैरागियों के तीन अखाड़ों श्रीपंच निर्मोही अणी अखाड़ा, श्रीपंच निर्वाणी अणी अखाड़ा और श्रीपंच दिगम्बर अणी अखाड़े के संत महापुरुषों के लिए बैरागी कैंप में कुंभ मेले के दृष्टिगत स्थायी स्थान उपलब्ध कराए जाएं। भेंटवार्ता के दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि संतों महापुरुषों के आशीर्वाद से कुंभ मेला सकुशल संपन्न होगा। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद पुरी, श्रीमहंत रामरतन गिरि, महंत लखन गिरि, डोंगर गिरि, आशीष गिरि, स्वामी आशुतोष पुरी आदि संत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed