फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Governor honors Princy and Anshika.

Haridwar News: प्रिंसी और अंशिका को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Wed, 14 Oct 2026 05:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Governor honors Princy and Anshika.
फोटो
विज्ञापन

- वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रत्येक को 11,000 रुपये के चेक किए गए प्रदान
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज की दो छात्राओं प्रिंसी राजपूत और अंशिका सिंह को राज्यपाल ने सम्मानित किया है। उन्हें डॉ. आरएस तोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रत्येक को 11,000 रुपये के चेक प्रदान किए गए।
यह सम्मान लोक भवन, देहरादून में आयोजित एक समारोह में दिया गया। प्रिंसी राजपूत बीए प्रथम सेमेस्टर और अंशिका सिंह बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन

कॉलेज में मेरे सपनों का भारत विकसित भारत @2047 भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना था। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सभी विजेताओं और छात्राओं को बधाई दी। भाषण प्रतियोगिता में आरव सहगल (बीकॉम प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से राशि (एमए अंग्रेजी, प्रथम सेमेस्टर) और प्रियांशी चौधरी (बीएससी पंचम सेमेस्टर) को मिला। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से प्रियांशी सुमन और हेमंत अग्रवाल (बीकॉम प्रथम सेमेस्टर) ने हासिल किया। लक्ष्मी सैनी (बीकॉम प्रथम सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed