{"_id":"621cfd3ca8a9b97a6e1aa624","slug":"najibabad-haridwar-highway-jammed-with-kanwaris-haridwar-news-drn405262597","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों से नजीबाबाद-हरिद्वार हाइवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों से नजीबाबाद-हरिद्वार हाइवे पर जाम
विज्ञापन
हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर वापस लौटते कांवड़िये ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान डाक और पैदल कांवड़ियों की भीड़ से हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सोमवार को लगे जाम से यात्रियों को जूझना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। चंडी पुल पर दोनों तरफ घंटों तक कांवड़ियों और अन्य यात्रियों के वाहन फंसे रहे। डाक कांवड़ियों के अपना दम दिखाया। वाहनों पर बंधे डीजे पर चल रहे भोले के भजनों पर मगन होकर डाक कांवड़ियां अपने गंतव्यों की तरफ बढ़ते हुए नजर आए।
फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा में धर्मनगरी पहुंचे कांवड़ियों के चलते हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। वहीं दूसरी ओर वाल्मीकि चौक से लेकर शिव मूर्ति चौक तक भी वाहनों की लंबी कतार सुबह से ही देखने को मिली। शहर के अंदरूनी मार्ग पर लगे जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। धर्मनगरी की सड़कों पर वाहनों के दबाव के चलते लगे जाम ने लोगों की जान आफत में डाले रखी। सोमवार सुबह 11 बजे से वाल्मीकि चौक से लेकर शिव मूर्ति चौक तक ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर की लंबी कतार लगी देखने को मिली। इसके चलते जहां मिनटों की दूरी को घंटों में पूरा करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर आसपास के दुकानदारों को भी इससे खासी परेशानी उठानी पड़ी। अपर रोड, बड़ा बाजार समेत अन्य बाजारों में जाम नजर आया। इससे शहरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस और सीपीयू के जवानों ने सूचना मिलने पर अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
पार्किंगों में रही वाहनों की भीड़
सोमवार को शहर की पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग, गड्ढा पार्किंग, पंतदीप पार्किंग समेत अन्य पार्किंग में वाहनों की भारी भीड़ नजर आई। पार्किंगों में बाइक से लेकर ट्रक, डीसीएम समेत अन्य वाहनों की कतारें नजर आईं। इसके साथ ही कांवड़िए अपने साथ लाए बर्तनों में खाना बनाते दिखे।
विज्ञापन
बाजारों में कांवड़ियों ने की खरीदारी
शहर के अपर रोड, बड़ा बाजार, मोती बाजार, ठंडा कुआं वाला बाजार समेत अन्य बाजारों में पहुंचकर कांवड़ियों ने खेल खिलौने, कपड़े, मोती, शंख, नग-नगीने समेत अन्य सामान खरीदा।