फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Music song stream at cultural festival

सांस्कृतिक महोत्सव में बही गीत संगीत की धारा

Tue, 25 Feb 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Music song stream at cultural festival
महिला विद्यालय डिग्री कालेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राएं । - फोटो : HARIDWAR
महिला विद्यालय डिग्री कालेज कनखल में छात्रा संघ स्रह्य वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम रही। शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। इस दौरान मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एम्स अस्पताल ऋषिकेश के निदेशक डा. रविकांत और विशिष्ट अतिथि कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रो. बीना रवि ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुुुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का विकास संभव नहीं है। प्रो. बीना रवि ने छात्राओं से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की सचिव डा. वीणा शास्त्री ने महिला विद्यालय की यात्रा के बारे में बताया। शीशराम मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव डा. अशोक शास्त्री ने भी विद्या लय की उपलब्धियां बताई। प्राचार्या शशिप्रभा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। प्रदीप महाराज और सुमन चावला द्वारा निर्देशित शिव वंदना पर पूजा की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। डा. राखी सिंह और डा. निभा राठी, तथा कल्पना निर्देशित नाटिका में प्रज्ञा ने कृष्ण के विभिन्न रूपों को साकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. गीता जोशी के निर्देशन में शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। डा. एमडी भास्कर और डा. प्रेरणा पांडेय के निर्देशन में अमीर खुसरो के जीवन की लघु नाटिका में भी विभिन्न रंग बिखरे। डा. यासमीन अमीर और डा. प्रीति आत्रेय ने महिलाओं के द्वारा हर मैदान में महिलाओं की फतह को नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षाविद् पद्म सिंह चौहान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा. संतोष चौहान, सुभाष मलिक, सुभाष घई, प्रभा घई, नीरू, विनोद चौधरी, आलोक गुप्ता, तेजवीर सिंह तोमर, सुरजीत कौर, मुरली मनोहर, एनके गर्ग, राहुल चौधरी, नीलम बख्शी, प्राचार्या शशी प्रभा, रानी गौड समेत बडी संख्या में अध्यापिकाएं, अभिभावक और डात्राएं मौजूद रहीं। मंच का संचालन श्रद्धा पोखरियाल ने किया।

महिला विद्यालय डिग्री कालेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राएं ।

महिला विद्यालय डिग्री कालेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राएं ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed