{"_id":"57bf3b284f1c1ba74bd4f301","slug":"munnabhai-ran-towards-the-court-to-avoid-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी से बचने को कोर्ट की तरफ दौड़े मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी से बचने को कोर्ट की तरफ दौड़े मुन्ना भाई
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश परीक्षा में मुन्ना भाईयों को हायर करके ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट नैनीताल की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। अभी तक कई अभिभावक नैनीताल हाईकोर्ट में डेरा डाल चुके हैं।
यूपीएमटी प्रवेश परीक्षा में मुन्ना भाईयों के पकड़ में आते ही ऋषिकुल में पढ़ाई कर रहे तीन बैच के छात्रों के खराब दिन आ गए। फर्जीवाड़ा का दाखिला लेने वाले 28 छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जबकि इन समेत कुल 31 छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से निष्कासित भी किया जा चुका है। वहीं डॉक्टर बनकर निकल चुके पुराने छात्रों की कुंडली खंगालने की तैयारी भी चल रही है।
वहीं पुलिस अभी तक नौ दागी छात्रों को गिरफ्तार कर पाई है। बाकी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अब गिरफ्तारी से बचने के लिए छात्र हाईकोर्ट का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि स्टे मिलने तक पुलिस की दबिश रोकने के लिए भी भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जांच अधिकारी दुर्गेश कोठियाल का कहना है कि फरार छात्रों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फरार छात्रों और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।