{"_id":"6a5ccbe88eb31a643f07bf76","slug":"municipal-council-chairperson-inaugurates-internal-roads-haridwar-news-c-35-1-hrd1013-151619-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आंतरिक सड़कों का पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आंतरिक सड़कों का पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
Sun, 19 Jul 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 7 के अंतर्गत टिहरी विस्थापित कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी और शिवधाम कॉलोनी में विभिन्न आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य हर वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना है। सड़कें विकास की आधारशिला हैं और इनके बनने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर जारी रखा जाएगा। इस दौरान सभासद अमरदीप सिंह, अंशुल शर्मा, पंकज चौहान, वेदांत चौहान, देव विख्यात भाटी सहित आदि मौजूद रहे।