फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Municipal Corporation's dog shelter to be built in Salier

Haridwar News: सालियर में बनेगा नगर निगम का डॉग शेल्टर

Sat, 28 Feb 2026 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's dog shelter to be built in Salier
नगर निगम रुड़की की ओर से शहर में बढ़ती लावारिस कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने के लिए सालियर स्थित नगर निगम की भूमि पर डॉग शेल्टर बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। शेल्टर के लिए हाल ही में निर्मित एबीसी सेंटर के पास स्थित भूमि का चयन किया गया है।
विज्ञापन




नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह डॉग शेल्टर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों एवं निर्धारित एसओपी के तहत बनाया जाएगा। प्रस्तावित शेल्टर में लगभग 500 कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी। यहां लावारिस, बीमार या आक्रामक कुत्तों को सुरक्षित तरीके से रखा जाएगा।
विज्ञापन


डॉग शेल्टर के निर्माण से रेलवे स्टेशन, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुत्तों के काटने की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही एबीसी सेंटर के माध्यम से नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि डॉग शेल्टर का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। डॉग शेल्टर के निर्माण से न केवल जन सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि पशु कल्याण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। योजना को जल्द अंतिम रूप देकर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed