फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Municipal commissioner heckled

नगर आयुक्त से धक्का-मुक्की

Sat, 26 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 26 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner heckled
Municipal Commissioner Municipal Corporation before Hngamen briefing officer staff shared platform. - फोटो : amarujala

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की तर्ज पर अन्य संविदा कर्मचारियों को भी नियमित करने की मांग को लेकर नगर आयुक्त से मिलने गए कर्मचारी यूनियनों के साझा मंच ने नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के कार्यालय में हंगामा किया। कर्मचारी नेताओं ने नगर आयुक्त से धक्का-मुक्की की तथा  मेज पलटने का प्रयास किया। आहत नगर आयुक्त ने ऐसे माहौल में काम करने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि वे शहरी विकास सचिव से मिलकर बताएंगे कि उनकी जानमाल को खतरा है। वहीं कर्मचारी नेताओं ने अभद्रता के आरोपों को गलत बताया।

 साझा मंच के नेताओं ने शनिवार को नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। करीब साढ़े तीन बजे वे नगर आयुक्त से वार्ता करने गए। दोनों पक्षों में वार्ता के दौरान कर्मचारी नेता वेतन देने की मांग भी करने लगे। नेेताओं का कहना था कि बोर्ड फंड में जमा पैसा कर्मचारियों को बांटा जाए। आरोप है कि वार्ता के दौरान कांग्रेस के नामित पार्षद सचिन बेनीवाल और मंच के नेता मुरली मनोहर हंगामा करने लगे। उन्होंने आयुक्त तथा अन्य अधिकारियों पर कर्मचारी हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त की मेज पलटने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


 अचानक बदले इस रवैये से अधिकारी हतप्रभ रह गए। जैसे- तैसे मामला शांत हुआ। कर्मचारियों की मांगों को लेकर नगर आयुक्त के कार्यालय पर  प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र तेश्वर, नरेश चनयाना, सुबोध शर्मा,  लक्ष्मीचंद, विकास, संजय, राजू, काका, अशोक, राजेंद्र, सलेखचंद, मान सिंह,  राजेश खन्ना राजेंद्र घाघट, ओपी मौर्या, अजय, अशोक मामा, शिव कुमार, उमेश  कुमार, अभिनव, नीरज बागड़ी, प्रदीप चुटैला, रामचंद्र सिंह व गोपाल आदि   शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम अफसरों से नहीं डरते: मुरली
साझा मंच के संयोजक मुरली मनोहर ने कहा कि नगर आयुक्त कोई बात मानने और सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने अपने पद की धमकी दी इस पर कुछ कर्मचारी उत्तेजित हो गए। उन्होंने कहा कि हम अधिकारी से नहीं डरते हैं हम उससे बड़े हैं। मेज पलटने के आरोप को गलत बताते हुए मुरली मनोहर ने कहा कि मेज थोड़ी खिसक गई थी, नगर आयुक्त मेज तोड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि जो नगर आयुक्त जो भी रहेगा उसको कर्मचारियों की तो सुननी ही पड़ेगी।

सोमवार को हो सकती है हड़ताल
नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के साथ अभद्रता और मेज पटलने को लेकर नगर निगम कर्मचारी यूनियनों का कांग्रेेस नीत साझा मंच और नगर निगम कर्मचारी यूनियनों का संयुक्त मोर्चा आमने-सामने खड़ा हो गया है। संयुक्त मोर्चा ने साझा मंच के रवैये के खिलाफ शाम छह बजे नारेबाजी की। संयुुक्त मोर्चा सोमवार को नगर निगम मेें तालाबंदी कर हड़ताल करने की तैयारी कर रहा है। मोर्चा की रविवार को आपात बैठक बुलाई गई है। संयुक्त मोर्चा के नेता टंकार कौशल ने कहा कि नामित पार्षद सचिन बेनीवाल की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए और मुरली मनोहर के विरुद्ध  नगर आयुुक्त को धमकी देने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। घटना के बाद संयुक्त मोर्चा की ओर से टंकार कौशल, इंद्र सिंह रावत, सुधाकर भट्ट, आदेश यादव, अखिलेश शर्मा, ओपी मौर्या, नितिन वाजपेयी व सुमित आदि नगर आयुक्त से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि कर्मचारी उनके साथ हैं।


महापौर ने भी की निंदा की
घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर महापौर मनोज गर्ग नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ अभद्रता की निंदा करते हैं। कुछ लोग सत्ता के बदल पर अधिकारियों को धमका रहे हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी। उन्होंने नगर आयुक्त को ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed