{"_id":"65bff398c994d7705a07b1ba","slug":"monthly-seminar-of-armed-forces-personnel-organization-haridwar-news-c-5-1-drn1031-342964-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त हुए हैं, अधिकारों के लिए लड़ना नहीं भूले : आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त हुए हैं, अधिकारों के लिए लड़ना नहीं भूले : आजाद
विज्ञापन
Iपूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन की हुई मासिक गोष्ठीI
पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन की मासिक गोष्ठी का आयोजन सीआईएसएफ कैंप परिसर भेल में हुआ। अध्यक्ष अधिवक्ता रूपचन्द आजाद ने कहा कि कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन अपने अधिकारों के लिए लड़ना नहीं भूले हैं।
उन्होंने कहा कि सीजीएचएस वैलनेस सेंटर हरिद्वार में खोलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। एम्स ऋषिकेश में सीजीएचएस कार्ड वाले कार्मिकों के लिए केंद्र बनाए गए। कैशलेश काउंटर की सुविधा का किस प्रकार कार्मिक लाभ लें, इस पर चर्चा की आवश्यकता। कहा कि सीजीएचएस डिस्पेंसरी के स्थानीय स्तर पर कार्मिकों को लाभ मिले अब इस पर विचार करना होगा। सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पूर्व सदस्यों को भी सीजीएचएस के दायरे में लाया जाए। इस समय औद्योगिक सुरक्षा बल को छोड़कर सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सदस्यों को इसका लाभ मिल रहा है।
इस दौरान धर्म पाल सिंह, सुभाष कपूर, उत्तम सिंह भंडारी, राजेन्द्र बाबू पुष्कर, लक्ष्मण सिंह, प्रेम सिंह भंडारी, जगतराम, इन्द्रलाल, अर्जुन सिंह, राजकुमार रवि, रामसिंह, गिरीश प्रसाद, हरेंद्र पाल सिंह, सुनील कुमार, विरेन्द्र सिंह, राजेश, भुपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।