फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Modi's vision will land today

मोदी के विजन को आज मिलेगी जमीन

Wed, 06 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Wed, 06 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Modi's vision will land today
गंगा - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। मैं बनारस खुद नहीं आया मुझे तो गंगा मां ने बुलाया है कहकर लोकसभा चुनाव में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए दो साल पहले कई योजनाओं की घोषणा की थी। अभी तक कागजों और निरीक्षण के दौर से गुजर रहे मोदी का विजन बुधवार को जमीन पर उतरने जा रहा है। इस दिन पूरे देश में गंगा की निर्मलता से जुड़ी 208     योजनाओं का अलग-अलग स्थानों पर शिलान्यास और लोकार्पण होगा।
विज्ञापन

हरिद्वार में भी इसके लिए आयोजन किया जा रहा है। यहां हरिद्वार और ऋषिकेश से जुड़ी करीब 43 योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। चार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उमा भारती, चौधरी वीरेंद्र सिंह और डा. महेश शर्मा के साथ ही मुख्यमंत्री हरीश रावत भी आयोजन में शामिल होंगे। समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड में कार्य करने वाली संस्था वेबकोस की ओर से किया जा रहा है। नेशल मिशन फॉर गंगा के निदेशक प्रवीण कुमार और समन्वयक संजय चतुर्वेदी ने बताया कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत चार तरह के कार्य करके गंगा को स्वच्छ बनाया जाना है। इनमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज नेटवर्क विकसित करना, गंगा के किनारे घाट बनाना और शवदाह गृह बनाया जाना शामिल है। सुबह 11 बजे से शुरू आने वाले समारोह की सभी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार के हिस्से में फिलहाल सिर्फ शमशानघाट
 हरिद्वार। नमामि गंगे के तहत आज होने वाले समारोह में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, उनमें हरिद्वार के हिस्से में अभी कोई खास योजना नहीं आई है। एक स्नान घाट के अलावा छह श्मशानघाट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे नालों का भी शीघ्र होगा निस्तारण
हरिद्वार में गंगा को सबसे ज्यादा गंदे नाले प्रदूषित कर रहे हैं। उत्तरी हरिद्वार से पुल जटवाड़ा तक कुल आठ बड़े नालों के साथ ही कई छोटे नाले भी गंगा में गिर रहे हैं। योजना के पहले चरण में इन गंदे नालों का ट्रीटमेंट किया जाना फिलहाल शामिल नहीं है। निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि अगले चरण में नालों को गंगा में गिरने से बचाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed