फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Modern technology is the basis of future: Dr. Nalin

आधुनिक तकनीक है भविष्य का आधार: डा. नलिन सिंघल

Mon, 09 Aug 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Modern technology is the basis of future: Dr. Nalin
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वर्टिकल बोरिंग मशीन का उद्धाटन करते भेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. न? - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार। बीएचईएल की हीप इकाई ने अपने पहले 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का निर्माण और ब्लॉक-3 में पीतरो कारनाघी सीएनसी वर्टिकल बोरिंग मशीन के आधुनिकीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल ने बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी की मौजूदगी में दोनों मशीनों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सोमवार को हुए उद्घाटन अवसर पर डॉ. नलिन सिंघल ने कहा कि विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग उपक्रम होने के नाते बीएचईएल को अपनी तकनीकी उत्कृष्टता बरकरार रखनी होगी। कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का निर्माण कर बीएचईएल ने राष्ट्र के प्रति अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की भी पूर्ति की है। आईआईओटी तकनीक के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसकी मदद से कंपनी की उत्पादन क्षमता का विस्तार होगा। संजय गुलाटी ने कहा कि लगातार बदलते हुए वैश्विक बाजार की यह आवश्यकता है कि समय की मांग को समझे और आधुनिकतम तकनीकों को अपनाकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसे श्रेष्ठ उत्पाद बनाए। उल्लेखनीय है कि बीएचईएल ने सीएसआईआर और आईआईपी के साथ मिलकर इस कंसंट्रेटर का निर्माण किया है। इस मौके पर महाप्रबंधक विवेक कुमार, संजय सक्सेना, नीरज दवे और नवीन कौल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
भेल कर्मचारियों की मृतक आश्रितों को नौकरी, एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस, केंद्रीय स्तर पर इंसेंटिव स्कीम लागू कराने, बोनस के भुगतान जैसी समस्याओं को लेकर हैवी इलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी विकास सिंह ने हरिद्वार आए भेल के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष डा. नलिन सिंघल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन यूनियन के सदस्यों के साथ महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं टीएएक्स नीरज दवे के माध्यम से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विकास सिंह ने कहा कि कॉरपोरेट स्तर की समस्याओं का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए प्रबंधन को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान रवि कश्यप, बीजी शुक्ला, अशोक सिंह, सलीम, ईसम पाल, ऋषिपाल, बलवीर सिंह रावत, राकेश मालवीय, अरविंद मावी, कामता प्रसाद, प्रह्लाद सिंह चौहान, सत्येंद्र प्रताप सिंह और नवीन कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed