फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mission Gyan Ganga, virtual project for accessible education

Haridwar News: वसंत पंचमी पर सुलभ शिक्षा के आभासी प्रकल्प मिशन ज्ञान गंगा शुरू

Fri, 23 Jan 2026 08:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 23 Jan 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Mission Gyan Ganga, virtual project for accessible education
- बच्चों में विषय के प्रति समझ, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि होगी विकसित
विज्ञापन

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षामंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल की ऑनलाइन शुरुआत की गई। बसंत पंचमी के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा और नोडल अधिकारी/डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने मिशन ज्ञान गंगा के तहत सुलभ शिक्षा के आभासी पायलट प्रकल्प का शुभारंभ किया। इस परियोजना का उद्देश्य कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों को कठिन विषयों की अवधारणाएं सरल, रोचक और गुणवत्तापूर्ण वीडियो शिक्षण के माध्यम से समझाना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप समान, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मिशन के तहत विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार संकल्पना आधारित वीडियो कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की समझ, आत्मविश्वास और सीखने की रुचि बढ़ेगी तथा शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसे हरिद्वार को शैक्षिक नवाचार का मॉडल जनपद बनाने की दिशा में अहम बताया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने इसे प्रदेश के लिए अनुकरणीय मॉडल बताते हुए राज्य स्तर पर लागू करने की आवश्यकता जताई। डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के आधार पर इसे विस्तारित किया जाएगा। मिशन ज्ञान गंगा टीम में डायट रुड़की के प्राचार्य मेराज अहमद (नोडल) के साथ नरेंद्र सिंह वालिया, राजीव आर्य, अनिल धीमान, डॉ. अनिता सिंह, संजय शर्मा, राजीव कुमार शर्मा, अमरीन नाज, हेमेंद्र चौहान और कविता शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed