{"_id":"58a32c574f1c1b5833d858e0","slug":"missing-woman-returned-from-ten-days-in-the-wedding-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से लापता युवती शादी के जोड़े में लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से लापता युवती शादी के जोड़े में लौटी
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Tue, 14 Feb 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपनगर ज्वालापुर से दस दिन पहले लापता हुई एक बालिग युवती शादी के जोड़े में मंगलवार को कोतवाली आ पहुंची। युवती ने अपने साथ रहे युवक का परिचय पति के तौर पर दिया। हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। क्षेत्र के सुभाषनगर की रहने वाली इंटरमीडिएट पास आउट युवती का प्रेम प्रसंग मोहल्ले के ही एक युवक से चला आ रहा था, लेकिन युवती के परिजन शादी के खिलाफ थे।
पांच फरवरी को युवती अचानक गायब हो गई। परिजनों ने इस संबंध में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर, एक फर्नीचर्स की दुकान में कार्यरत युवक भी अपने घर से गायब था। मंगलवार को प्रेमी जोड़ा खुद कोतवाली पहुंचा। युवक ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। बकौल युवक पांच फरवरी को वे घर से चले गए थे। उन्होंने गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज करने के बाद फिर एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। विवाह के प्रमाणपत्र भी युगल ने पुलिस के समक्ष पेश किए। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि युगल बालिग हैं और वह शादी कर चुके हैं। हाईकोर्ट के आदेश का पालन हर हाल में कराया जाएगा।