फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mismanagement of administration, water filled in Kanwar market

Haridwar News: प्रशासन की बदइंतजामी, कांवड़ बाजार में भरा पानी

Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mismanagement of administration, water filled in Kanwar market

विज्ञापन
हरिद्वार। प्रशासन की बदइंतजामी के चलते दो दिन से कांवड़ बाजार में गंदा पानी भरा है। चमगादड़ टापू से पंपिंग सेट से निकाले गए पानी को कांवड़ बाजार में छोड़ा जा रहा है। कांवड़ यात्री दिनभर गंदे पानी के बीच से गुजरते रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। प्रशासनिक टीम ने चमगादड़ टापू का निरीक्षण किया। यहां मैदान में जलभराव था। टीम ने जल संस्थान विभाग को पंपिंग सेट से पानी की निकासी के निर्देश दिए। जलसंस्थान विभाग के कर्मचारियों ने पंपिंग सेट लगाकर पानी को कांवड़ बाजार से सटे नाले में छोड़ दिया। जिससे गंदा पानी कांवड़ बाजार में घुसना शुरू हो गया। शुक्रवार को भी चमगादड़ टापू से गंदा पानी कांवड़ बाजार में छोड़ दिया गया था। दो दिनों से कांवड़ यात्री गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed