{"_id":"57b9f2d24f1c1b4d58d4f159","slug":"milavtkhoron-the-law-to-life-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों को उम्रकैद के लिए बने कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों को उम्रकैद के लिए बने कानून
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर दूध में मिलावट करने वालों को उम्रकैद दिए जाने का कानून बनाने की मांग की है। अपने पत्र में भूमापीठाधीश्वर ने कहा कि दूध जैसे पदार्थ में मिलावट करना घोर अपराध है। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर सर्वोच्च न्यायालयों ने भी सभी राज्यों व केंद्र सरकार को निर्देश दिए थे कि दूध में मिलावट करने वालों को उम्रकैद की सजा दी जाए। मगर यह तभी संभव है जब इस बारे में कानून बनाया जाए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की कापी सहित प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों व जनप्रतिनिधियों सहित तमाम संतों महंतों को भी पत्र लिखकर इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। संतों से उन्होंने आग्रह किया कि वह भी कानून बनाने के लिए अपने स्तर से पत्र लिखकर सरकारों को प्रेरित करें।
विज्ञापन