फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Migrant workers will sharpen BJP's election preparations

भाजपा में चुनावी तैयारियों को धार देंगे प्रवासी कार्यकर्ता

Sun, 09 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers will sharpen BJP's election preparations
भाजपा की चुनाव तैयारियों को धार देने के लिए प्रवासी कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। इन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा वार जमीनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए डेरा डाल लिया है। हरियाणा विधायक के नेतृत्व प्रवासी कार्यकर्ता चुनावी प्रबंधन को अमलीजामा पहनाने के लिए लग गए हैं।
विज्ञापन

जनपद की सभी 11 विधानसभाओं में चुनावी तैयारियों को धरातल तक मजबूत करने के लिए भाजपा ने दो-दो प्रवासी कार्यकर्ता भेज दिए हैं। ये प्रवासी कार्यकर्ता अन्य राज्यों से आए हैं। जो पूरा समय आवंटित विधानसभा में ही रहकर भाजपा की चुनावी रणनीति तैयार करवाएंगे।
विज्ञापन

जनपद हरिद्वार में सभी प्रवासी कार्यकर्ता हरियाणा के रहने वाले हैं। ये कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने से लेकर बूथों पर प्रबंधन का कार्य पूर्ण कराएंगे। कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर पार्टी प्रत्याशी की जीत का रोडमैप बनवाएंगे। सभी 11 विधानसभा क्षेत्र में भेजे गए प्रवासी कार्यकर्ता हरियाणा के पलवल के विधायक की देखरेख में चुुनावी कार्यों को गति प्रदान करने का कार्य करेंगे। इससे पूर्व में प्रत्येक विधानसभा एक-एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी विस्तारक के रूप में आ गया था। जो भी पार्टी में चुनाव के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed