फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Migrant couple searching for child for four days

चार दिन से बच्चे को ढूंढ रही प्रवासी दंपति

Fri, 18 Dec 2020 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Migrant couple searching for child for four days
बिहार की प्रवासी दंपति अपने खोए बच्चे की तलाश के दौरान बच्चे की फोटो दिखाते हुए । - फोटो : HARIDWAR
रोजगार की तलाश में हरिद्वार आए बिहार की दंपती अपने खोए बच्चे की तलाश में भटक रहा है। परिवार सीसीआर से सटे महिला रैन बसेरे के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा है। मंगलवार सुबह जब वे सोकर उठे तो बच्चा झोपड़ी से नदारद था।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के पुरनिया जिला निवासी और पेशे से राजमिस्त्री कृष्ण वल्लभ लॉकडाउन से पूर्व हरिद्वार आए थे। उनके साथ पत्नी सोनी देवी और 11 साल का बेटा छोटे लाल भी था। परिवार रोड़ीबेलवाला में महिला सीसीआर के पास तिरपाल की झोपड़ी बनाकर रह रहा है। सोमवार की रात को छोटेलाल ने अपनी मां से पानी मांगा। उसके बाद लघुशंका के लिए बाहर गया, लेकिन कुछ देर में लौट आया। इसके बाद मां सोनी देवी की आंख लग गई। मंगलवार को परिवार जब उठा तो छोटे लाल झोपड़ी में नहीं था। दंपती ने आसपास बच्चे को ढूंढा, लेकिन छोटे लाल कहीं मिला। थक हारकर परिवार ने रोड़ीबेलवाला चौकी में बच्चे के गुम होने की जानकारी दी। बुधवार को एसएसपी कार्यालय से मिले निर्देश पर रोड़ीबेलवाला चौकी ने पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज की। अब चार दिन से दंपती बच्चे की तलाश में हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में भटक रही है। वहीं रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी पवन डिमरी ने बताया सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed