फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Memorandum demanding action against those who sell Chinese Manjh

चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Memorandum demanding action against those who sell Chinese Manjh
कनखल में चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी करते सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल। - फोटो : HARIDWAR
शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री जोरों पर है। युवक कांग्रेस के नेताओं ने मांझे पर प्रतिबंध लगाने और बेचने वालों से इसे जब्त करते हुए थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाना कनखल पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह चाइनीज मांझे बेचे जा रहे हैं। मांझा इतनी बड़ी मात्रा में बेचा जा चुका है कि कोई जगह ऐसी नहीं बची हुई है, जहां पर मांझे का तार फैला हुआ न हो। प्रतिदिन लोगों के हाथ पैर में लिपट कर मांझा घायल कर रहा है। जंगल में भी मांझे का जाल बुरी तरह से फैल चुका है। प्रतिदिन अनेक जानवर, पक्षी मांझे की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं और जान भी गंवा रहे हैं। उन्होंने कनखल थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर मांझे को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने, बेचने वालों से सामान जब्त कर उन पर कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने उन्हें आश्वस्त किया कि चाइनीज मांझे को बिकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस बारे में शीघ्र अभियान चलाने को कहा। इस मौके पर हिमांशु बहुगुणा, जितेंद्र सिंह, वसीम सलमानी, विशाल खैरवाल, दिव्यांश अग्रवाल, हर्ष लोधी व विष्णु तेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed