फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Massive fire broke out in temporary shops destroying belongings of four shop Haridwar News

Haridwar: अस्थायी दुकानों में लगी भीषण आग, देखते ही देखते ले लिया विकराल रूप, चार जगह का सामान जलकर राख

Mon, 05 Jan 2026 11:52 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:52 AM IST
सार

हरिद्वार में अस्थायी दुकानों में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Massive fire broke out in temporary shops destroying belongings of four shop Haridwar News
अस्थायी दुकानों में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात अस्थायी दुकानों (खोखों) में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


आग इतनी तेज थी कि लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक करीब चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा सामान, नकदी और अन्य सामग्री जल गई, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun Crime: एंजेल चकमा हत्याकांड...मुख्य आरोपी की अपनों से दूरी पुलिस को नहीं पहुंचने दे रही नजदीक
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाना शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। एफएसओ बीरबल सिंह का कहना है कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed