फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angel Chakma murder Uttarakhand Dehradun main accused in Chakma murder case remains elusive even after 20 days

Dehradun Crime: एंजेल चकमा हत्याकांड...मुख्य आरोपी की अपनों से दूरी पुलिस को नहीं पहुंचने दे रही नजदीक

Mon, 05 Jan 2026 07:30 AM IST
रेनू सकलानी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Jan 2026 07:30 AM IST
सार

एंजेल चकमा हत्याकांड का मुख्य आरोपी 20 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मुख्य आरोपी की अपनों से दूरी पुलिस को नजदीक नहीं पहुंचने दे रही।

विज्ञापन
Angel Chakma murder Uttarakhand Dehradun main accused in Chakma murder case remains elusive even after 20 days
एंजेल चकमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी की वर्षों से अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से दूरी पुलिस को उसके नजदीक नहीं पहुंचने दे रही है। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद उसने किसी से भी संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन

गत वर्ष नौ दिसंबर को सेलाकुई क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद छह लोगों ने त्रिपुरा निवासी छात्र एंजेल चकमा और उसके भाई पर चाकू और कड़े से हमला कर दिया था। इसमें एंजेल को गंभीर चोंट आई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 14 दिसंबर को चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट लगने की बात कही थी। एंजेल चकमा के भाई माइकल की तहरीर के आधार पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की थी।

विज्ञापन


पुलिस को कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिल पा रहा
26 दिसंबर को एंजेल चकमा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद इस मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें दो नाबालिग हैं। घटना में शामिल मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी करीब 20 दिन से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिल पा रहा है जिससे वह उसके नजदीक पहुंच सके। पुलिस की टीम नेपाल-भारत बॉर्डर पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नेपाल पुलिस भी आरोपी की तलाश में अब तक कई दबिशें दे चुकी है। इसमें एक मुख्य बात सामने आई है जो पुलिस को उसके पास नहीं पहुंचने दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी का वर्षों से अपने माता-पिता से संपर्क नहीं
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का वर्षों से अपने माता-पिता, रिश्तेदारों और किसी भी पुराने दोस्त से संपर्क नहीं है। वह वर्षों से अपने घर भी नहीं गया है। घटना के बाद भी आरोपी ने किसी से भी फोन पर बात करने का प्रयास भी नहीं किया। ऐसे में पुलिस के पास आरोपी तक पहुंचने के लिए कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस लगातार सर्विलांस के माध्यम से उसे ट्रैस करने की कोशिश कर रही है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मैदान में कोहरा तो पहाड़ में पाला बढ़ाएगा ठंड, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कब होगी बारिश

एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञ राज अवस्थी को पकड़ने के लिए टीमें युद्धस्तर पर काम कर रहीं हैं। नेपाल पुलिस से लगातार इनपुट मंगवाए जा रहे हैं। घटना के बाद उसने किसी से भी संपर्क नहीं किया है। - अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed