{"_id":"698b1a6f058b17908b0aed3c","slug":"married-woman-beaten-for-not-bringing-rs-30-lakh-and-a-car-as-dowry-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144721-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दहेज में 30 लाख और कार न लाने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दहेज में 30 लाख और कार न लाने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में 30 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार न लाने पर लगातार विवाहिता का उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन में चली काउंसिलिंग के बाद पति और ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, हुमा अनवर निवासी गणेश विहार, पीएसी रोड सुभाषनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 19 नवंबर 2022 को रिजवान अली के साथ रुड़की स्थित बैंकेट हॉल में हुआ था। परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 50 लाख रुपये खर्च कर नकदी, जेवरात, घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान और कार ससुराल पक्ष को सौंपे थे। आरोप लगाया कि निकाह के अगले ही दिन सास और ननदों ने उसके पहने हुए जेवरात उतरवा लिए और विरोध करने पर गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया। कुछ ही दिनों बाद सास और पति ने मायके से 30 लाख लाने की मांग की। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया। जुलाई 2023 में पति ने फिर 30 लाख और फॉर्च्यूनर कार की मांग की। पिता ने रिश्ते बचाने के लिए दो लाख नकद दिए। फिर भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। दिसंबर 2023 में गर्भवती हालत में ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पारिवारिक दबाव में जनवरी 2024 में उसे वापस लाए। जुलाई 2025 में पति ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की और सबके सामने तीन बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
पूरी रात उसे घर के बाहर खड़ा रखा गया। बाद में उसे जबरन घर के अंदर बंद कर बंधक बना लिया गया। किसी तरह परिजनों को सूचना देकर वह मायके पहुंच सकी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में पति रिजवान अली, सास नन्ही बानों, ससुर सिद्दीक हुसैन, ननद गुलनाज व मेहनाज और देवर नाजिम अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।