फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for not bringing 10 lakhs and a car

Haridwar News: 10 लाख और कार न लाने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 07 Aug 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for not bringing 10 lakhs and a car
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को दहेज में 10 लाख और कार न लाने पर पीटकर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उजमा निवासी मोहल्ला अहबाबनगर ज्वालापुर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच दिसंबर 2021 को फहीम निवासी मोहल्ला लौहारान, बेहट, सहारनपुर के साथ हुई थी। माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के जेवरात, फर्नीचर, कीमती कपड़े, बर्तन, एलसीडी और अन्य इलेक्ट्रिक सामान उपहार में दिए थे। मगर ससुराल वालों ने यह सब नाकाफी बताया और कार और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप लगाया कि उसका पति फहीम, सास अंगूरा और ननद तंजीम लगातार उसे कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि 8 जून को तीनों ने उसे और उसके तीन वर्षीय बेटे को कमरे में बंद कर दिया। दबाव बनाया कि वह मायके से दस लाख रुपये और कार लेकर आए। इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गालियां दी गईं। किसी तरह पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। शाम करीब 6 बजे माता-पिता के पहुंचने पर तीनों ने सभी को धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। तब से वह मायके रह रही थी। आरोप है कि 28 जून को दोबारा तीनों उसके मायके पहुंचे और फिर मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed