{"_id":"57c865bc4f1c1ba4242cb47e","slug":"manish-was-drinking-poison-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर पिलाकर की थी मनीष की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर पिलाकर की थी मनीष की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरबी प्रथम के जवान कौशल राजपूत और बदरी प्रसाद ने अपने साथी मनीष त्रिपाठी को शराब में जहरीला पदार्थ पिलाकर मौत की नींद सुला दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। आरोपी सिपाही और उसके साथी की धरपकड़ को हरिद्वार पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है।
30 अगस्त को हरिद्वार के शिवमूर्ति चौक की गली में होटल सुनीता के एक कमरे में डबल बेड के बॉक्स में युवक का शव मिला था। आईडी प्रूफ के आधार पर ही एक आरोपी की पहचान हो सकी थी। दरअसल, युवक के साथ आया एक युवक अर्द्धकुंभ मेले में बावर्दी होटल में ठहरा था और तब से होटल के स्टाफ से उसकी जान पहचान हो गई थी। पुलिस पड़ताल में जब मृतक की पहचान हुई तब चौंकाने वाली बात सामने आई। मृतक मनीष त्रिपाठी पुत्र प्रेम नारायण त्रिपाठी निवासी गांव गोहांड सरीला जिला हमीरपुर यूपी पर पिछले दिनों एक बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या करने का आरोप था।
आईआरबी रामनगर नैनीताल के सिपाही कौलश राजपूत और बदरी प्रसाद भी हत्याकांड में शामिल थे। वे ही उसके साथ यहां होटल में आकर ठहरे थे। पेशे से चालक रहे मनीष की हत्या संभवत मुखबिरी के संदेह में करने की बात निकलकर आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मनीष को जहरीला पदार्थ पिलाया गया था। एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि शराब में मिलाकर जहरीला पदार्थ पिलाया गया है। आरोपियों की धरपकड़ को हमीरपुर, देहरादून और जालौन में पुलिस टीमें भेजी गई है।
विज्ञापन
------------
30 से बंद है मोबाइल फोन
हरिद्वार। सिपाही कौशल राजूपत ने 30 अगस्त तक ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया है, उसके बाद से मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। संभवत सिपाही को आभास हो गया है कि, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।