{"_id":"90408e82a19bc4c730a8bea13bab64c6","slug":"mango-jackfruit-trees-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम, कटहल के पेड़ों पर चली आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम, कटहल के पेड़ों पर चली आरी
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कनखल के हजारीबाग क्षेत्र में एक बाग में खड़े हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई। आसपास के लोगों ने इसका विरोध करते हुए अधिकारियों से शिकायत की। बाग मालिक का कहना है कि अनुमति लेकर पेड़ों का कटान किया गया है।
विज्ञापन
हजारीबाग क्षेत्र में एक बाग में पेड़ों का कटान शुक्रवार तड़के होते देख आसपास के लोगों ने वन, उद्यान और पुलिस को फोन कर शिकायत की। लोगों का कहना था इसकी पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। लोगों के विरोध करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कटान बंद करा दिया। बाग मालिकों की ओर से पुलिस को दिखाए गए कागजात मेें बताया गया कि वन विभाग से रामबिहार, जगजीतपुर निवासी आनंद सागर के नाम कटहल के सात हरे पेड़, मनोज कुमार पुत्र राजेश्वर प्रसाद निवासी जगजीतपुर के नाम से आम के पांच और कटहल का एक पेड़, विकेश शर्मा निवासी के नाम से आम के पांच हरे पेड़ों की अनुमति दी है।
विज्ञापन
रेंजर महेश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि बाग स्वामियों ने 18 पेड़ काटने की अनुमति विभाग से ली है। यदि अनुमति से ज्यादा पेड़ काटे जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विभाग की ओर से हरे पेड़ों के कटान की अनुमति देने को लेकर सवाल उठ रहे हैैं।
विज्ञापन