फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Make all the basic facilities and arrangements for Kanwar by 25th

Haridwar News: 25 तक कांवड़ की सभी मूलभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं करें चाक-चौबंद

Sun, 05 Jul 2026 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Make all the basic facilities and arrangements for Kanwar by 25th
हरिद्वार। 30 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को 25 जुलाई तक सभी मूलभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इसके लिए विभागों को सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा से समझौता नहीं किया जाएगा। सभी विभागों की ओर से धरातल पर व्यवस्थाओं को तय समय तक सुदृढ़ करने के लिए किए जाने वाले कार्यों ने रफ्तार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश विश्नोई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्रद्धालुओं के पैदल मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए जिला पंचायत द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग लिब्बरहेड़ी से मोहम्मदपुर झाल और उत्तरा टेक कॉलेज से कलियर की ओर पर झाड़ी कटान का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। कांवड़ पटरी मार्ग के शौचालयों और स्नानघरों की मरम्मत व स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है।

सिंचाई विभाग रुड़की की ओर से कांवड़ पटरी पर नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed