फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mahatma Gandhi is not just a person but an ideology: Vimala

महात्मा गांधी एक व्यक्ति मात्र नहीं बल्कि एक विचारधारा है: विमला

Fri, 02 Oct 2020 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi is not just a person but an ideology: Vimala
अवधूत मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा ? - फोटो : HARIDWAR
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस के विभिन्न मोर्चों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विचार गोष्ठी की। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। आज भी समाज में उनके विचार प्रासंगिक है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुभाष घाट पर विचार गोष्ठी में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे और पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महात्मा गांधी जब भी कोई सभा या कोई अधिवेशन में होते थे तो उनकी नजर पंक्ति में सबसे पीछे बैठे हुए व्यक्तियों पर होती थी, क्योंकि सबसे पीछे बैठा व्यक्ति ही अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में एक सच्चा सिपाही साबित हुआ है। जगजीतपुर के पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, सतीश दुबे ने कहा कि गांधी कि वह प्रथम व्यक्ति थे जिसने अनुसूचित जाति को हरिजन नाम से पुकारा था। हरिजन का अर्थ होता है ईश्वर के सबसे करीब वाला जन। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप और युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नारा ‘जय जवान जय किसान’ को भाजपा की केंद्र सरकार ने बेमानी साबित कर दिया है। भाजपा जवानों को सिर्फ अपनी राजनीतिक पटल पर इस्तेमाल करने का कार्य कर रही है। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, सुभाष कपिल, गुलशन नैयर, आकाश भाटी, महावीर रोहिल्ला, पार्षद तहसीन अहमद, मो. जफर अब्बासी, नवाज अब्बासी, शाहनवाज कुरैशी, इंदर कुमार गौड़, बलराम गिरी कड़क, डॉ. झांगीराम, मिथिलेश गिल, गार्गी राय, नीलम शर्मा, मालती देवी, मनोज गिरी, आर्यन राठौर, वेद रानी, पराग चाकलान, महेंद्र अरोड़ा, वीरेंद्र शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

सत्य अहिंसा और प्रेम के रास्ते पर चल रहे हैं कांग्रेसी
हरिद्वार। जगजीतपुर में किसान कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण की ओर से गांधी और शात्री की जयंती मनाते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य अहिंसा और प्रेम का रास्ता दिखाया है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांधी के दिखाए रास्ते पर चलकर देश को सही दिशा और दशा देने के लिए कृत संकल्प है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल, चौधरी संसार सिंह मलिक, प्रदेश महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट, प्रेम प्रकाश वालिया, प्रदेश प्रवक्ता अनुज चौधरी, जिला महामंत्री डॉ प्रदीप शर्मा, महेंद्र प्रालिया, अजय दास, रोशनी कल्याण, मनोज गोस्वामी, सतीश दुबे, विजय दीवान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्च निकाल गांधी के विचारों का लिया संकल्प
हरिद्वार। भूपतवाला खड़खड़ी में कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर शहर अध्यक्ष नितिन यादव के नेतृत्व में चेतन ज्योति आश्रम से निर्धन निकेतन आश्रम तक पैदल मार्च निकाला। नितिन यादव ने कहा कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बापू का मार्ग अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे, पुष्पा जोशी, बिना कपूर, सेवादल महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, मुकेश आहूजा, पार्षद कैलास भट्ट, महावीर वशिष्ठ, प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल मनोज महंत, बलराम गिरी कड़क, विशाल राठौर, नितिन तेश्वर, मधुकांत गिरी, आकाश भाटी, विकास चंद्रा, मोनिका धवन, तरुण, दिनेश खड़का, करण सिंह राणा, अंकित शर्मा, सागर तेश्वर, शुभम जोशी, नीरज पाल, शानू गिरी, आर्यन राठौर, प्रेम रस्तौगी आदि शामिल हुए।
विश्वभर के मार्गदर्शक हैं गांधी के विचार: पुरी
हरिद्वार। महापुरुषों की जयंती पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज में कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा, डॉ. नरेश कुमार गर्ग, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी आदि ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको नमन किया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार सदैव सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। डॉ. एसके बत्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सर्वप्रथम 1915 में तीर्थनगरी हरिद्वार से ही स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इस मौके पर डॉ. नलिनी जैन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. सरस्वती पाठक, रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, डॉ. लता शर्मा, साक्षी अग्रवाल, सुगंधा वर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुंदरीयाल, डॉ. विनीता चौहान, दिव्यांश शर्मा आदि शामिल हुए।
डॉक्यूमेंटरी फिल्म से दडिोखाए गांधी के स्मरण
हरिद्वार। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए विचार गोष्ठी की। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनोज कपिल, सुपरवाइजरी हैड कुसुम बाला त्यागी, हेमलता पांडेय ने आदि ने विचार रखे। प्रतिमा सक्सेना ने ‘गांधी एक अनूठी प्रतिभा’ विषय पर गांधी के जीवन से संबंधित विशेष घटनाओं पर प्रकाश डाला। कंप्यूटर शिक्षक वरुण शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रस्तुत कर मौजूद लोगों की आंखों को नम किया। इस मौके पर शिखा भारद्वाज, शाश्वती राय, अनीता रावत, अर्चना, रेणु शर्मा, सोनिया त्यागी आदि ने विचार रखे। वहीं दूसरी ओर सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज मायापुर में गांधी व शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण करते हुए विचार गोष्ठी की। गोष्ठी में विद्या भारती उत्तराखंड शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह, अजय सिंह, करनेश सैनी, अर्जुन, गणेश, भूपेंद्र, रमाकांत, विश्वंभर दत्त, प्रकाश, कृष्ण गोपाल, विजय, शैलेंद्र, मंजू, सोनी, अन्नू, सोमेंद्र, पूजा यादव आदि शामिल हुए। श्री तुलाराम गोपाल दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर में करनेश सैनी, जय प्रकाश सिंह, माया भारद्वाज, सीमा वर्मा आदि शामिल हुए। वहीं अमन शांति जनकल्याण सोसायटी की ओर से आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सैनी, देवेंद्र सैनी, अनिल कुमार, मनोज भट्ट, दीपक कुमार आदि ने ग्राम लाहडपुर के किसान सुनील सैनी को सम्मानित किया।

मौन रखकर जनविरोधी नीतियों का किया विरोध
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर हरिद्वार में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर 2 घंटे मौन रखकर देश व प्रदेश की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। वरिष्ठ नेता डॉ. राजेंद्र पाराशर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने देश में अशांति पैदा कर दी है। इससे आमजन के साथ सभी वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर श्रवण शंखधर, लव दत्ता, साजिद अंसारी, काजी चांद, कपिल शर्मा, मौसम अली, नितिन यादव, विपिन किमोठी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed