{"_id":"57f155554f1c1b9a11574c74","slug":"mahatma-gandhi-and-shastri-jayanti-run-on-clean-up-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर चलाया सफाई अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर चलाया सफाई अभियान
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
गंगा घाट किए साफ
- फोटो : Mahatma Gandhi and Shastri Jayanti run on clean-up operation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने शहर में स्वच्छता अभियान किया। हरकी पैडी से लेकर गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने गंगा के विभिन्न घाटों पर स्वच्छता अभियान को चलते हुए लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। निशंक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरकी पैडी से सीसीआर टावर तक सफाई अभियान चालाया। सांसद निशंक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता अभियान को लेकर पूर भारत वर्ष के नागरिकों जागरुक कर रहे है। महापुरुषों की याद में यह स्वच्छता अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया। सफाई अभियान पार्थ सारथी, हरीश बडोला, सुरेश राठौर, अनिल अरोड़ा, शिखर पालीवाल, आदित्य गौड़, अंकित अरोडा, हिमांशु सरीन, हेमंत चंचल, वेनू त्यागी, अनामिका शर्मा, रीता चमोली, कमल गुप्ता, सुमित बंसल, यश लालवानी, अर्जुन कश्यप, साजन चौटाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सेवा गंगा फाउंडेशन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हरकी पैडी पर तिरछे पुल से होते हुए शिव घाट तक सफाई अभियान चलाया। संस्था के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने घाटों पर फैली गंदगी को उठाकर कूड़ेदान में डाला। झाडू लगाकर घाटों की सफाई की। संस्था के अध्यक्ष दीपक तालियान ने कहा कि भारत को स्वच्छ और सुंदर बनाना की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सच्ची श्रद्घांजलि होगी। सफाई अभियान में मीडिया प्रभारी रजत भारद्वाज, मनीष चौधरी, सतीश शर्मा, ऋषभ, पुलकित, राजू, बॉबी, मनोज, अंकुर सैनी, बलराम वर्मा, गौरव शुक्ला, मुकेश कौशिक, विनोद कुमार चौधरी, भारत भाई, सोंलकी भाई, पप्पू चौहान, परवीन, संतोष, विपिन आदि मौजूद थे। हरिद्वार रेववे स्टेशन पर सैकड़ों निरंकारी सेवादारों ने सुरेश चावला के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। सेवादारों ने सभी प्लेटफार्मों, पुल, ब्रिज, स्टेशन के बाहर पार्किंग में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उत्साह वर्धन किया। सफाई अभियान में क्षेत्रीय संचालक सुरेश कुमार कन्नौजिया, भूपेन्द्र सैनी, केवल कुमार, रोहिताश, सचिन कुमार, चन्द्रकांता, हेमलता, अमर, अनिल प्रजापति, आशीष, अजय आदि मौजूद थे। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता के निवास स्थान कृष्णा पार्क में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने गांधी और शात्री को याद किया। इस अवसर पर सुरेश मोहन, विनय, आशीष चौहान, तरुण शर्मा, राजीव शर्मा, सुमित पांडेय, रोहित चौहान, भुपेन्द्र विष्ट, राहुल धीमान, विकास यादव, निशांत त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के पर्वू सचिव फुरकान अली की अध्यक्षता में शारदा नगर कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। फुरकान अली ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। बैठक में शमीम अहमद, अरविन्द गुर्जर, विवेक सैनी, कुर्बान अली, सुलतान खान, विनोद चौहान, नदीम अहमद, तरुण कुमार, तनवीर अली आदि मौजूद थे। गांधी जयंती के अवसर पर ज्वालापुर स्थित मौ. मैदानियान मंडी कुएं के समीप पाल समाज मंदिर में पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार क ओर से प्यूरीफायर लगवाया था। इस अवसर पर उदय सिंह, अंकित चौहान, सचिन कुमार, सोम, सजय, गंगा राम, अनिल चौहान, अमन, राज, भूपेन्द्र, शिवराज, अमित, वरुण बालियान, इरफान अंसारी, विराज आदि मौजूद थे। बीएन साडा चैरिटी ट्रस्ट के मैनेजर दीपक मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से नगर निगम को कूडे़ेदान भेंट किए गए। जिन्हें नगर आयुक्त की ओर से गंगा के अलग-अलग घाटों पर स्थापित किया गया। एक्सनोरा ग्रीन पम्मल के द्वारा आईटीसी के सहयोग से शिवालिक नगर के क्लस्टर एल से क्लस्टर आर तक स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया। शुभारभ गुरुमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर कृपाल स्कूल के प्रबंधक दिनेश शर्मा, एक्सनोरा ग्रीन पम्मल के मैनेजर सुदीश आदि मौजूद थे।
..................................