फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mahalakshmi kit distributed to newborn girls

बालिका संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही महालक्ष्मी

Fri, 08 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Mahalakshmi kit distributed to newborn girls
महिलाओं को महालक्ष्मी किट देती बाल विकास विभाग की अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि बालिका संरक्षण व कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह बदलाव केवल मोदी सरकार में ही संभव हो सका है।
विज्ञापन

प्राइमरी पाठशाला नंबर 44 में हुए कार्यक्रम में कन्याओं को जन्म देने वाली महिलाओं व नवजात कन्या शिशुओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। व्यापार मंडल के शहर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता व सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग जो नवजात शिशुओं की देखभाल में सक्षम नहीं होते थे, उन्हें इस योजना के माध्यम से अपनी नवजात कन्याओं के लालन-पालन में सहायता मिल रही है। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा, नीरज शर्मा, राघव ठाकुर, प्रशांत पाल, सोनू पंडित, दिनेश शर्मा, गोपी सैनी, भारत नंदा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शिवलोक में बांटी गई किट
हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी में महालक्ष्मी किट बांटी गई। क्षेत्र की 12 नवजात बेटियों को महालक्ष्मी किट का लाभ दिया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर पुष्पा ने कहा कि महालक्ष्मी किट बेटियों का कुपोषण दूर करने में भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रमा डबराल, माधुरी, आशा, संगीता, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed