फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Magha Purnima 2022: Devotees will take a dip in the Ganges, there will be no restriction on the border for movement

माघ पूर्णिमा 2022: श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, आवाजाही के लिए कोई रोकटोक नहीं

Wed, 16 Feb 2022 01:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Feb 2022 01:32 PM IST
सार

आज बुधवार को माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई रोकटोक नहीं होगी। श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
Magha Purnima 2022: Devotees will take a dip in the Ganges, there will be no restriction on the border for movement
ganga snan

विस्तार

आज बुधवार को माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बार्डर पर कोई रोकटोक नहीं होगी। श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।  सनातन धर्म में  पूर्णिमा का अलग महत्व है। इस दिन चांद अपनी पूर्ण अवस्था में होता है। यह मान्यता है कि लोगों की हर कामनाएं पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन


इस दिन पूजा और व्रत का शुरू से ही महत्व रहा है। भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं। ऐसे में इस दिन पूजा-पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हर माह की पूर्णिमा का अपना अलग-अलग महत्व होता है। ऐसे में इस माह माघ में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा या माघ पूर्णिमा कहा जाता है।
विज्ञापन


इस दिन स्नान-दान आदि का खास महत्व होता है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार माघ पूर्णिमा पर खास संयोग बन रहे हैं। प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि माघ पूर्णिमा को कर्क राशि में चंद्रमा और आश्लेषा नक्षत्र की युति होने से शोभन योग बन रहा है। यह  योग काफी शुभ माना गया है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान पर कोई रोकटोक नहीं हो सकेगी। यात्रियों को मास्क व कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा के साथ होगा माघ मास का समापन
नारायण ज्योतिष संस्थान के विकास जोशी के अनुसार 16 फरवरी बुधवार को माघ पूर्णिमा के साथ ही पवित्र माघ मास का समापन हो जाएगा। माघ माह में जिन लोगों ने पूरे माह स्नान, दान, तप, मंत्र जप इत्यादि कर्म किए हैं, उनके लिए माघ पूर्णिमा  विशेष दिन होता है। इस दिन वे अपने एक महीने के तप की पूर्णाहुति करते हैं।  इसके अलावा जिन लोगों ने पूरे माह माघ स्नान नहीं किया है वे भी पूर्णिमा  के एक दिन पवित्र नदियों के जल से स्नान करके अपने शुभ पुण्य कर्मों में वृद्धि कर सकते हैं।


माघ पूर्णिमा पर बन रहा खास संयोग
पंडित हरिओम शास्त्री ने बताया गया कि इस साल माघ माह की पूर्णिमा बुधवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार माघ पूर्णिमा पर खास संयोग बन रहे हैं। इसलिए इस दिन विधि विधान से पूजन करने से अनेक प्रकार की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है तथा मन्नतें भी पूरे किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed