फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Maa Durga will come riding on an elephant

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और नाव पर जाएंगी

Sat, 24 Sep 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:15 PM IST
सार

इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर से हो रहा है।देवी भागवत पुराण में मां दुर्गा की सवारी के बारे में विस्तार से बताया गया है।व्रत रखने वालों को इस साल विशेष लाभ होगा।

विज्ञापन
Maa Durga will come riding on an elephant

विस्तार

इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर से हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा हाथी की सवारी पर पृथ्वी लोक में पधारेंगी। जिस दिन से नवरात्रि शुरू होते हैं, उसी दिन के अनुसार माता अपने वाहन पर सवार होकर आती हैं।
विज्ञापन

नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी के मुताबिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होता है। वहीं उससे एक दिन पहले यानी अमावस्या को सभी पितृगण विदा हो जाते हैं। इसके बाद मां दुर्गा का आगमन होता है।
विज्ञापन

कलश स्थापना के साथ पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण में मां दुर्गा की सवारी के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इससे संबंधित एक श्लोक भी है। इससे आप यह जान सकते हैं कि किस दिन किस सवारी से माता धरती पर पधारती हैं। बता दें कि नवरात्रि साल में चार बार पड़ती है। एक चैत्र और दूसरी शारदीय नवरात्रि होती है। वहीं, बीच में दो गुप्त नवरात्रि होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, हवन, यज्ञ, जगराते और गरबा का आयोजन किया जाता है। हर तरफ लोग मां शक्ति की भक्ति में लीन रहते हैं। मान्यता है कि मां की पूजा एवं अर्चना मन से की जाए तो मनोकामना पूर्ण होती है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर को सुबह तीन बजकर 24 मिनट से शुरू होगी। घट स्थापना का मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह छह बजकर 20 मिनट से सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक नवरात्र में मां दुर्गा की सवारी को लेकर तिथि के हिसाब से अलग-अलग सवारी तय है। देवी भागवत के अनुसार शशि सूर्य गजारूढ़ा, शनि भौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे च दोलायां, बुधे नौका प्रकीर्तिता। अर्थात यदि नवरात्रि रविवार, सोमवार से आरंभ हो तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनि, मंगल को घोड़े पर, गुरु एवं शुक्र को डोली में और बुध को नाव में सवार होकर आती हैं। हाथी को शुभ का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आने वाला यह साल बहुत ही शुभ कार्य होगा। लोगों के बिगड़े काम बनेंगे। माता रानी की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों पर विशेष कृपा बरसेगी। व्रत रखने वालों को इस साल विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed