फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lovers girlfriend forcibly prostitution

प्रेमी प्रेमिका से जबरन करा रहा वेश्यावृत्ति

Sat, 19 Oct 2019 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lovers girlfriend forcibly prostitution
कनखल क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका से जबरन वेश्यावृत्ति कराने लगा। शादीशुदा प्रेमिका ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित प्रेमी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान पहचान एक युवक ऋषि राणा पुत्र राजबीर सिंह निवासी निकट फुटबाल मैदान जगजीतपुर से हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल करते हुए युवक ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने जबरन उससे वेश्यावृत्ति कराने लगा। मजबूरी में उसने वह मोहल्ला छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस संबंध में कनखल पुलिस को भी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर कनखल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, वेश्यावृत्ति कराने, हत्या की धमकी देने, आईटी एक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed